छत्तीसगढ़

खड़गवां में RES विभाग के नए SDO अभाष सिन्हा की ठेकेदारों को दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिली तो होंगे ब्लैकलिस्ट!

कार्यभार संभालते ही SDO ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, अधूरे निर्माण कार्यों पर भी होगी कार्रवाई; अब सवाल यह कि चेतावनी जमीन पर कितनी उतरेगी?

खड़गवां में RES विभाग के नए SDO अभाष सिन्हा की ठेकेदारों को दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिली तो होंगे ब्लैकलिस्ट!

कार्यभार संभालते ही SDO ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, अधूरे निर्माण कार्यों पर भी होगी कार्रवाई; अब सवाल यह कि चेतावनी जमीन पर कितनी उतरेगी?

उग्रसेन पाल 

एमसीबी/खड़गवां। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग खड़गवां में नवपदस्थ SDO अभाष सिन्हा ने कार्यभार संभालते ही अपने कार्यक्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SDO अभाष सिन्हा ने कहा कि उनका विभाग सीधे तौर पर निर्माण कार्यों से जुड़ा है। ऐसे में यदि किसी भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी, घटिया सामग्री का उपयोग या निर्धारित मापदंडों के विपरीत काम पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी बचाने के लिए लीपापोती नहीं की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई निर्माण कार्य अधूरा पाया जाता है या ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय और गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं कराया जाता है तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के साथ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

लेकिन सवाल पुराने कार्यकाल को लेकर भी!

गौरतलब है कि SDO अभाष सिन्हा पूर्व में जिला कोरिया के बैकुंठपुर में कई वर्षों तक पदस्थ रहे हैं। उनका स्थानांतरण होने पर भी वे सोनहत क्षेत्र में पदस्थ रहे। बताया जाता है कि वे बैकुंठपुर RES विभाग में प्रभारी AE के पद पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं होती रही हैं।

ऐसे में अब खड़गवां में उनके द्वारा दिए गए सख्त बयान के बाद सवाल उठना लाजिमी है कि क्या वास्तव में निर्माण कार्यों में अनियमितता करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह चेतावनी केवल मीडिया में दिए गए बयान तक ही सीमित रह जाएगी?

ठेकेदारों के लिए भी साफ संदेश

खड़गवां क्षेत्र में RES विभाग के अंतर्गत चल रहे और प्रस्तावित निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि सरकारी राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा और निर्धारित मापदंडों का पालन करना होगा। यदि कहीं गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

अब देखना होगा कि SDO अभाष सिन्हा अपने दावों पर कितना खरा उतरते हैं और क्या वास्तव में निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है। क्षेत्र की जनता को केवल बयान नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण और धरातल पर कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!