क्राइम

ब्रेकिंग न्यूज़ | चिरमिरी में नशे और जुए का बढ़ता कारोबार, आखिर कब जागेगा पुलिस प्रशासन?

नशा और जुआ केवल कानून व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ | चिरमिरी में नशे और जुए का बढ़ता कारोबार, आखिर कब जागेगा पुलिस प्रशासन?

चिरमिरी। चिरमिरी क्षेत्र में कोरेक्स जैसी प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली दवाइयों की कथित बिक्री और जुए का खेल चिंता का विषय बनता जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ जुआरी सुनसान इलाकों को अपना अड्डा बनाकर खुलेआम जुआ फड़ संचालित कर रहे हैं। वहीं नशीले पदार्थों के कारोबार को लेकर भी स्थानीय लोगों में चर्चा और चिंता बनी हुई है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? क्या पुलिस प्रशासन को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है?

समाज की सुरक्षा सबसे जरूरी

नशा और जुआ केवल कानून व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। नशे की गिरफ्त में युवा अपना भविष्य बर्बाद कर सकते हैं, वहीं जुए की लत परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है।

चिरमिरी के जागरूक नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को भी आगे आकर नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

पुलिस प्रशासन से मांग है कि सुनसान इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, जुआ फड़ों पर कार्रवाई हो और नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब जरूरत है आरोप-प्रत्यारोप की नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की, ताकि चिरमिरी का भविष्य सुरक्षित और समाज नशामुक्त बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!